ट्रैक्टर व बाइक की जोरदार टक्कर में एक किशोर की मौत, 2 घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद गोह थाना क्षेत्र के ढढ़ा मलहद पथ पर कुर्रमाईन मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के मही गांव निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र निर्भय कुमार के रूप में किया गया है।

परिजनों ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बंदेया थाना क्षेत्र के साव बिगहा से मृतक का फुफेरी बहन की तिलक आज गोह थाना क्षेत्र के खरौना गांव जाना था। जिसको लेकर मृतक अपने छोटा भाई फुफेरे भाई के साथ तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था तभी कुर्माइन मोड़ के पास मलहद की ओर से आ रही तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही निर्भय की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टर को खदेड़ कर पकड़ लिया है और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गया।

यह भी पढ़े : खेत की जुताई करने के दौरान बम ब्लास्ट, बाल-बाल बचे ट्रैक्टर चालक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...