हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

बांका : बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर राजवाड़ा गांव के पास शुक्रवार रात्रि हाइवा और बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक बांका शहर के विजयनगर निवासी बनवारी महतो (42) बताया गया है। वहीं इस घटना में बाईक पर सवार एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना के दूधियाबारी गांव निवासी स्व अनूप हांसदा का 40 वर्षीय पुत्र शिवलाल हांसदा बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक चांदन के डाक घर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था। जख्मी शिवलाल हांसदा कटोरिया डाक घर में सब पोस्टमास्टर का काम करता है। शुक्रवार को मृतक चांदन पोस्ट ऑफिस से रिलीज होकर शनिवार को बांका पोस्ट आफिस में योगदान देना था और साथ बैठे जख्मी कटोरिया के लिए आ रहे थे। बाइक मृतक बनवारीलाल चला रहा था। इसी दौरान राजवाड़ा के पास पीछे से गिट्टी लोड तेज रफ्तार में आ रही एक हाईवा ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक चालक बनवारीलाल की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार शिवलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा एवं बाइक को भी कब्जे में लेकर थाना लाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए बांका भेजने की प्रक्रिया किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

दीपक कुमार कि रिपोर्ट

Aircraft Fuel Crisis: रांची से 4 Flight Services होंगी बंद, Devghar...

एयरक्राफ्ट फ्यूल संकट का असर झारखंड में दिखने लगा है। 1 जुलाई से रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें बंद होंगी, जबकि देवघर से बेंगलुरु...

JPSC Exam 2025 Update: 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी...

जेपीएससी ने 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया। मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई 2026 तक होगी।...

NEET UG Re-Exam 2026: WhatsApp पर मिलेगी Update, NTA की 7-Layer...

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी अब व्हॉट्सएप पर मिलेगी। NTA ने 7-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की, आज होगी मॉक ड्रिल।NEET UG...