मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बिहटा एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया व बिहटा एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन कार्य के संबंध में जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने बिहटा एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया और बिहटा एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन कार्य के संबंध में जानकारी ली। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने रन-वे, यात्री सुविधायें, आवागमन हेतु पथ की कनेक्टिविटी तथा उपलब्ध कराये जाने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये निर्माण की गुणवता बेहतर रखें। मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड पथ से बिहटा एयरपोर्ट को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लिया और कार्य को जल्द पूर्ण पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना स्थल, बिहटा के परिसर स्थित रन-वे का भी निरीक्षण किया।

CM Danapur Bihta 1 1 22Scope News

CM Danapur Bihta 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। साथ ही यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधायें मिल सकेंगी। जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुंचने के लिए दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पटना एयरपोर्ट पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।

CM Danapur Bihta 3 22Scope News

CM Danapur Bihta 4 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Danapur Bihta 5 22Scope News

CM Danapur Bihta 6 22Scope News

यह भी पढ़े : पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक लाभुकों को THR वितरण

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...