चटकपुर के मुखिया Vicky Lohra सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

Jharkhand: रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा में शामिल हुए। BJP प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया सबका स्वागत

BJP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर इन सभी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। जबकि इस दौरान रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी भरोसे का नाम है…

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि BJP भरोसे का नाम है। यह पार्टी जो कहती है, वह करती है। यही कारण है कि भाजपा पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कल भी सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और आज भी कई लोग पार्टी में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को एक नया आयाम दिया है।

बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश हो या राज्य, भाजपा ही विकास की रोशनी फैला सकती है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना अपने आप में महत्त्वपूर्ण है। इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। लोगों का यही विश्वास और प्यार 2029 में झारखंड में भाजपा की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात विक्की लोहरा ने कहा कि भाजपा में शामिल होना वैसे तो अपने आप में सौभाग्य और गौरव का विषय होता है लेकिन स्थापना दिवस जैसे मौके पर इस परिवार का हिस्सा बनना मेरे जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण है। पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने हेतु हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

इन्होंने भी भाजपा की सदस्यता ली

इसके अलावा हिन्दू संगठन के सचिव डॉ० अनुप कुमार पटेल, पंचायत समीति सदस्य

राकेश कुमार, वार्ड सदस्य संतोष शर्मा, मुन्नी देवी, उप-मुखिया सुनिता सिंह, राजीव पाण्डेय, गुडू राणा, जेपी यादव, राम अवतार साव, गणेश मुण्डा, रंजीत ठाकुर, रंजन दास, रीना मुंडा सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img