रामगढ़ प्रशासन की पहल लाई रंग,Transgender प्रतिभागियों को मिला ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र

Ramgarh: रामगढ़ जिले के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर 16 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक Transgender समुदाय के सशक्तिकरण हेतु चलाए गए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष, रामगढ़ में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रामगढ़ ममता देवी, उपायुक्त  फैज अक अहमद मुमताज, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों के स्वागत के साथकार्यक्रम की हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में Transgender समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

विधायक ने की सराहना

विधायक ममता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे Transgender समुदाय के प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है-उपायुक्त

उपायुक्त  फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम Transgender समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानजनक जीवन यापन कर सकेंगे।

उप विकास आयुक्त  आशीष अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपने कौशल का उपयोग कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय के 14 प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का विशेष माहौल देखने को मिला।

Also Read : Big Breaking: 11 अप्रैल को रांची आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...