राज्य के सभी 38 जिलों की ग्रामीण सड़कों पर 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण पूर्ण

पटना : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के सुदृढ़ के उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों में अब तक 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह पहल ग्रामीण सड़कों पर, विशेषकर विद्यालयों, अस्पतालों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के समीप, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए क्रियान्वित की जा रही है, जिससे आमजन के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किया जा सके।

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस दिशा में सतत कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग के अधिष्ठापन एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस दिशा में सतत कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग के अधिष्ठापन एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है, ताकि पैदल यात्रियों के सुरक्षित पारगमन हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही, सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिष्ठापित जेब्रा क्रॉसिंग का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक उपयोगिता बनी रहे।

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उच्च गति एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां जेब्रा क्रॉसिंग व रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराया जा रहा है

ग्रामीण सड़कों पर भी सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उच्च गति एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां जेब्रा क्रॉसिंग एवं रम्बल स्ट्रिप का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हो तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उक्त प्रयासों के फलस्वरूप राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग राज्य में सड़क सुरक्षा के सुदृढ़ एवं आमजन के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगी रोक

Nirsa Elevated Bridge: निरसा एलिवेटेड ब्रिज पर नया विवाद! NHAI पर...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा में बन रहे एलिवेटेड ब्रिज को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, निरसा नागरिक समिति ने नेशनल...

Prince Khan Gang Associates Arrested: भोजपुर से गिरफ्तारी के बाद बढ़ी...

Prince Khan Gang Associates Arrested: संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, चतरा पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग से जुड़े...

Khatiya Ambulance: खटिया एंबुलेंस साहेब… रिम्स-2 में तो अरबों लगा रहे...

झारखंड में RIMS-2 पर अरबों के निवेश के बीच ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं को खटिया पर अस्पताल ले जाने की मजबूरी पर स्वास्थ्य...