असम के बाद अब बंगाल में भी गरजेंगे CM Hemant Soren, TMC के समर्थन में मांगेंगे वोट

Jharkhand: देशभर के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। झारखंड से सटे राज्यों में झारखंड के नेता भी एक्टिव हैं खासकर CM Hemant Soren अब झारखंड की साख अन्य राज्यों में भी बढ़ाने की तैयारी में हैं। असम विधानसभा चुनाव में झामुमो के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने जोरदार प्रचार किया और अब बंगाल में भी चुनाव प्रचार की तैयारी में हैं,हालांकि बंगाल में वे टीएमसी के लिए प्रचार करेंगे।

टीएमसी के लिए करेंगे प्रचार

बता दें बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत ज्यादा समय नहीं बाकी रह गया है ऐसे में अब CM Hemant Soren जल्द ही बंगाल का रुख करने जा रहे हैं। वहां वे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थन में चुनावी अभियान को धार देंगे।

गौरतलब है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी CM Hemant Soren ने तृणमूल के पक्ष में प्रचार किया था, जिसका असर खासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में देखने को मिला था।

पत्नी कल्पना सोरेन भी जा सकती हैं साथ

झारखंड के CM Hemant Soren झारखंड से सटे बंगाल के कई जिलों में सभाओं के माध्यम से प्रचार करेंगे। इतना ही नहीं सीएम हेमंत सोरेन के साथ गांडेय विधायक व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी गठबंधन के लिए प्रचार करेंगी और साथ ही बंगाल के गलियों में झामुमो का भी आधार मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

 

 

 

 

 

Khalari News: मुहर्रम पर खलारी में दिखा भाईचारे का अद्भुत नजारा,...

Khalari News: रांची जिले के खलारी ब्लॉक में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के...

Bharat Tiwari Encounter: भाई ने भोजपुर SP पर लगाए गंभीर आरोप,...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में भरत तिवारी के हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच चल रही है। इसी बीच, भरत तिवारी के भाई चंदन...

अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन...

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और...