9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की हत्या, पुलिस की बड़ी चूक पर 28 पुलिस कर्मी सस्पेंड

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित थाना के सभी 28 अधिकारियों एवं कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में थाने में तैनात दस सब इंस्पेक्टर, पांच सहायक अवर निरीक्षक, दो हवलदार व 11 सिपाही शामिल हैं। युवती पुष्पा महतो के गायब होने की सूचना उसकी मां ने 24 जुलाई, 2025 को दी थी। इस सूचना के बाद भी दसवें दिन चार अगस्त को इस मामले में थानेदार ने प्राथमिकी की थी।

एसपी हरविंदर सिंह ने दी जानकारी

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि कांड का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी अभिषेक रंजन की अगुवाई में एक एसआइटी का गठन किया गया था। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि एसआइटी ने दिए गए निदेर्शों का पूरी तरह से पालन नहीं किया। अनुसंधान के दौरान अभियोजन पक्ष को कमजोर करते हुए आरोपित को लाभ पहुंचाने के उदेश्य से कार्य किया जा रहा था। एसपी ने बताया है कि कांड का तुरंत उद्भेदन करने के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में एक दूसरी एसआइटी बनाई गई। दूसरी एसआइटी ने सिर्फ एक दिन में आरोपित को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अपहृत युवती की मौत की गुत्थी सुलझा ली। हड्डी, बाल बरामद किया गया। उस चाकू को भी खोज निकाला गया जिससे युवती की आरोपित ने हत्या की थी। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित दिनेश और पुष्पा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।

Pushpa से शादी से बचने के लिए उसे रास्ता से हटाया

Pushpa लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर दिनेश ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने पुष्पा को चास कॉलेज बुलाने के बहाने झांसा दिया और वहां से पास के जंगल ले गया, जहां चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

एसपी के अनुसार इससे यह स्पष्ट हुआ कि थाना में पदस्थापित सभी कर्मी व अधिकारियों ने कांड का उद्भेदन करने में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। थाना की गोपनीयता भी नहीं बनाए रखा। आरोपित को बचाने के लिए रुपये के लेनदेन की शिकायत भी मिली। आरोपित के साथ थाना में पार्टी भी करने की सूचना मिली है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में न्याय के लिए परिजन उच्च न्यायालय गए । अदालत ने पुलिस की लापरवाही पर सख्त आदेश दिया था। इसके बाद कार्रवाई की गई। मृत युवती का गत शनिवार को कंकाल बरामद किया गया था।

PMCH विवाद: डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग...

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तथ्यात्मक प्रतिवेदन जारी किया। विभाग ने आरोपों को खारिज करते हुए...

Ranchi Suicide Case: Live Video Call पर युवक की मौत, दो...

रांची के शांतिनगर में युवक की आत्महत्या मामले में नया खुलासा। लाइव वीडियो कॉल का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवतियों...

Ranchi Railway Station South Gate पर Airport जैसी Parking System, यात्रियों...

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक पार्किंग व्यवस्था लागू होगी। हर वाहन को एंट्री पर्ची मिलेगी और ट्रैफिक...