फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार

अररिया : अररिया जिले की पलासी थाना पुलिस ने सोहन्दर हाट में अभिषेक कुमार बहरदार के मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर अनाधिकृत और अवैध रूप से फर्जी आईडी पर आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने लैपटॉप, फिंगर प्रिंट डिवाइस, आइरिस डिवाइस और प्रिंटर सहित बड़ी संख्या में जन्म प्रमाण पत्र, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति समेत आधार कार्ड का फॉर्म, कर्नाटक के आईडी से बने एनरोलमेंट रसीद, बिहार सरकार की आईडी से बने जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

SP जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी

इसकी जानकारी एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में पलासी थाना क्षेत्र के सोहन्दर वार्ड संख्या-3 के रहने वाले 22 वर्षीय अभिषेक कुमार बहरदार पिता दिनेश बहरदार, काशीबाड़ी के 25 वर्षीय मुर्शीद आलम पिता मो.यासीन और किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के हरिभाषा वार्ड संख्या 11 के रहने वाले 23 वर्षीय मनीष कुमार बहरदार पिता श्रीलाल बहरदार और 22 वर्षीय शशि कुमार पिता किशोर बहरदार है।

Araria Police 1 22Scope News

बिहार से बाहर दूसरे राज्य के ID बनाने की सूचना मिली थी

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार से बाहर दूसरे राज्य के आईडी से अनाधिकृत और अवैध रूप से आईडी कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में बनाने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार और पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने मौके से ही चार गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। अनाधिकृत और अवैध रूप से मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में कर्नाटक, मध्यप्रदेश व दिल्ली समेत अन्य राज्यों के फर्जी आईडी पर आधार कार्ड का निर्माण के साथ ही आधार कार्ड का अपडेशन और अन्य प्रमाण पत्र बनाने का काम करता था।

पुलिस ने कई अवैध सामान के साथ 4 लोगों को किया गिफ्तार

आपको बता दें कि मौके से पुलिस ने एक लैपटॉप, छह मोबाइल, फिंगर प्रिंट, डिवाइस, आइरिस डिवाइस, प्रिंटर, कर्नाटक, दिल्ली नगर निगम और बिहार सरकार के आईडी पर बने दस्तावेज सहित आधार कार्ड का फॉर्म, पांच आधार कार्ड और लैपटॉप से स्टेटस रिपोर्ट आदि बरामद किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Araria Police 22Scope News

यह भी पढ़े : अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मंटू भगत की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...