बिहार में ‘सम्राट युग’, नए मुख्यमंत्री ने ली शपथ, 75 साल में पहली बार बना BJP का मुखिया

पटना : बिहार को आखिरकार नया ‘चौधरी’ मिल गया है। सम्राट चौधरी ने आज यानी 15 अप्रैल को बिहार के नए सीएम के रूप में शपथ ली। लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के बाद उनको ये मौका मिला है। सम्राट बिहार के 24वें मुख्यमंत्री हैं। राज्य में पहली बार बीजेपी का कोई नेता इस पद तक पहुंच पाया है। सम्राट के साथ-साथ राज्य को दो नए डिप्टी सीएम भी मिले हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

75 साल के इतिहास में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री बना है

आपको बता दें कि 75 साल के इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए (जिसमें बीजेपी, जदयू और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं) के शीर्ष नेता समारोह में शामिल हुए। इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार और एनडीए के सभी विधायक शामिल थे। नीतीश कुमार जो अब राज्यसभा सांसद हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही अपने मंत्रिमंडल को भंग कर दिया। इसमें सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री थे और उनके पास महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय का प्रभार था। चौधरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। उनको मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय पर्यवेक्षक) की मौजूदगी में विधायी दल का नेता नामित किया गया था।

Samrat Oath 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : लोकभवन शपथ ग्रहण Live : सम्राट बने बिहार के मुखिया, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...