Saranda Encounter: चड़राडेरा जंगल में मुठभेड़, COBRA इंस्पेक्टर समेत 5 जवान घायल, मिसिर बेसरा के फंसे होने की आशंका

 सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, COBRA 205 बटालियन के इंस्पेक्टर सहित 5 जवान घायल, मिसिर बेसरा के घिरे होने की सूचना।


Saranda Encounter पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। चड़राडेरा इलाके में सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सहित पांच जवान घायल हो गए। इलाके में अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की घेराबंदी कर रखी है।

Saranda Encounter:आईईडी ब्लास्ट और गोलीबारी में जवान घायल

मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए। वहीं जवान जितेंद्र राय के पैर, शैलेश कुमार दुबे के गर्दन और उत्तम कुमार सेनापति के हाथ में गोली लगी है। एक अन्य जवान प्रेम को भी पैर में चोट आई है। घायलों में से जितेंद्र राय को छोड़कर अन्य सभी को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए Ranchi भेजा गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।


Key Highlights:

  • सारंडा के चड़राडेरा जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

  • COBRA 205 बटालियन के इंस्पेक्टर सहित 5 जवान घायल

  • आईईडी ब्लास्ट और गोलीबारी में जवानों को चोट

  • 10 किमी दायरे में नक्सलियों की घेराबंदी

  • मिसिर बेसरा के फंसे होने की आशंका


Saranda Encounter:10 किमी इलाके में घेराबंदी, बड़े नक्सली नेता के फंसे होने की सूचना

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों ने करीब 10 किलोमीटर के दायरे में नक्सलियों की घेराबंदी कर ली है। इस ऑपरेशन में एक करोड़ के इनामी और पोलित ब्यूरो सदस्य Misir Besra के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मिसिर बेसरा झारखंड-ओडिशा क्षेत्र में सक्रिय बड़े नक्सली नेताओं में गिने जाते हैं।

Saranda Encounter:एसपी बोले- नक्सलियों को भी लगी गोली

चाईबासा के एसपी Amit Renu ने बताया कि मुठभेड़ मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है। देर रात तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है, हालांकि ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही नुकसान का स्पष्ट आकलन किया जा सकेगा।

Saranda Encounter:ऑपरेशन जारी, सुरक्षा बल अलर्ट पर

सारंडा के घने जंगलों में चल रहा यह ऑपरेशन अभी जारी है। सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। आने वाले समय में ऑपरेशन के परिणाम को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है।

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...