साहिबगंज : रंगदारी नहीं देने पर एक ही परिवार के तीनों लोगों की हत्या, ग्रामीणों ने एनएच किया जाम

साहिबगंज : रंगदारी नहीं देने पर एक ही परिवार के तीनों लोगों की हत्या- साहिबगंज के

जिरवाबारी ओपी थाना क्षेत्र के मदनशाही में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है हत्या गर्दन दबा कर की गयी है.

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या रंगदारी नहीं देने के कारण हुई है.

वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मदनशाही एनएच 80 को जाम कर दिया है.

जांच में जुटी पुलिस

मौत की सूचना मिलते ही जिरवाबारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जिरवाबारी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ये तीनों लोग ईंट बनाने का काम करते थे. कहा जा रहा है कि कल रात जब आंधी तूफ़ान आया था, तब ये तीनों ईंट को देखने के लिए पहुंचे थे. लेकिन वे लोग घर नहीं पहुंचे. इस जगह पर जो मजदूर काम कर रहे थे वे देखा कि तीन‌ों मृत अवस्था में है. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना के पीछे किसका हाथ है. लेकिन इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है. वहीं घटना से नाराज लोगों ने एनएच 80 को जाम कर दिया है.

रंगदारी के लिए हत्या की आशंका

कुछ स्थानीय लोग इस मामले में रंगदारी की बात कह रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का कारण रंगदारी देने से मना करना बताया जा रहा है. गांव के उप मुखिया मो. अलावद्दीन अंसारी ने बताया कि जब सुबह में शहरी कर नवाज अदा करने के बाद बाहर निकले तो कुछ लोगों ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि किसी ने हत्या कर लाश को एक-दूसरे के ऊपर फेंक दिया था. ऐसा लग रहा है कि तीनों की गला दबाकर हत्या की गयी है.

रिपोर्ट : अमन

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...