Advertisment

एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, खेत से मिला शव

चाईबासा : जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसी गांव में शुक्रवार की रात को एक ही परिवार के चार लोगों की अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. जिसमें एक छह साल का बच्चा भी है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. हत्या कर सभी अपराधी फरार हो गए. शवों को गांव से थोड़ी दूर खेत से बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके पुत्र मुगरू खंडाईत (6) तथा भाई गोबरो खंडाईत (22) की हत्या हुई है. गांव से कुछ दूरी में उक्त परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है. ग्रामीण सुबह जब शौच करने निकले तो सभी का शव देखा. जिसके बाद हाहाकर मच गया.

परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर की गयी है. गर्दन पर वार कर घटना को अंजाम दिया गया है. छह वर्षीय बच्चे की भी हत्या उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके की गई है. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटना स्थल पर किसी तरह का हथियार को बरामद नहीं किया है.

एक माह के दौरान आठ लोगों की हो चुकी है हत्या

हाटगम्हरिया क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान आठ लोगों की हत्या हो चुकी है. हालांकि दो लोगों की हत्या का मामला पुलिस ले सुलझा लिया है, और अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन अब भी अन्य दो लोगों की हत्या करने वाले अपराधियों का तलाश जारी है. अब यह ताजा घटना शुक्रवार देर रात को हो गयी. जिसकी जांच करने में पुलिस जुटी है. लगातार हत्या की वारदात होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया है.

रिपोर्ट : सुजीत दुबे

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...