Bengal Election Campaign: Hemant Soren ने TMC के समर्थन में काशीपुर-मानबाजार में भरी हुंकार

मुख्यमंत्री Hemant Sorenने पश्चिम बंगाल दौरे पर काशीपुर और मानबाजार में TMC उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा की, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।


Bengal Election Campaign रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren का तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल चुनाव दौरा शनिवार से शुरू हो गया। दौरे के पहले दिन उन्होंने पुरुलिया जिले के काशीपुर और मानबाजार विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा के दौरान Hemant Soren ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब सभी Mamata Banerjee के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी है और यह चुनाव अपनी अस्मिता और अधिकार की रक्षा का चुनाव है।

Bengal Election Campaign: भाजपा नहीं, चुनाव आयोग लड़ रहा चुनाव

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि चुनाव आयोग उसके लिए चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर की सुरक्षा बलों को गरीबों और आम लोगों को डराने-धमकाने के लिए चुनाव में लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए, लेकिन यहां प्रशासनिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है और जनता के अधिकारों पर चोट पहुंच रही है।


Key Highlights:

• हेमंत सोरेन का तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल चुनाव दौरा शुरू

• काशीपुर और मानबाजार में TMC उम्मीदवारों के पक्ष में सभा

• भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

• आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यकों के समर्थन का दावा

• ममता बनर्जी के साथ झामुमो के खड़े रहने की बात कही


Bengal Election Campaign: भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी समाज उपेक्षित

Hemant Soren ने कहा कि बंगाल में Mamata Banerjee अकेले भाजपा जैसी फिरकापरस्त पार्टी से लड़ रही हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में आदिवासी और संथाल समाज की शिक्षा का जो मॉडल विकसित किया गया है, उसे झारखंड में भी लागू किया जा रहा है। भाजपा को आदिवासी विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी समाज का लगातार शोषण और उपेक्षा हो रही है।

Bengal Election Campaign: हम डरने वाले नहीं, भिड़ने वाले लोग हैं

सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, फूलो-झानो के वंशज हैं। हम डरने वाले नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ भिड़ने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने झामुमो की तरह हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की राजनीति की है। आज लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाज दबाने और समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, लेकिन जनता इसका जवाब देगी।

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...