Advertisment

PM मोदी से मिले CM सम्राट, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली : बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद आज यानी 21 अप्रैल को सम्राट चौधरी पटना से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अभी थोड़ी देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सात कल्याण मार्ग पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई अहम मुद्दों को लेकर गहन चर्चा हुई है। इसके बाद सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। ‘विकसित भारत और समृद्ध बिहार’ के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है। साथ ही सीएम सम्राट ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से बीजेपी मुख्यालय में जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।

CM सम्राट ने दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

आपको बता दें कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से आत्मीय मुलाकात की। सीएम सम्राट के साथ राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी सह राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े भी मजौदू रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय पहुंचे हैं जहां लोगों से मिल रहे हैं।

PM CM 1 22Scope News

PM CM 2 22Scope News

Samrat Nitin 22Scope News

Samrat Nitin 1 22Scope News

 

यह भी पढ़े : CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सम्राट, PM से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...

Patna Traffic Alert: 7 बजे से बदल जाएगी शहर की यातायात...

Patna Traffic Alert: 10 अगस्त, 2026 को राजधानी पटना में होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़े...

Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में अब हर हाल में...

Bihar Education News: राज्य सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के अधिवेशन भवन...