हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें: Hemant Soren

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को दूसरे दिन पार्टी के 12 जिलों के पदाधिकारियों, माननीय सांसदों-विधायकों के साथ SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बैठक की अध्यक्षता की और पार्टी के सभी साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें। यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है। जागरूक बनें, भागीदारी बढ़ाएं। एक भी वोटर छूटे नहीं।

नगर और महानगर कमेटियों को भी और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया गया

बैठक के दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन किया गया। बिहार, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में हुए एसआईआर को मद्देननजर रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने और एसआईआर से  उत्पन्न हर परिस्थिति के लिए हर एक कार्यकर्ता को तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक अहम हो गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके। नगर और महानगर कमेटियों को भी और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान झामुमो पदाधिकारियों ने एसआईआर के पीछे भाजपा की नीयत और नीति पर संदेह खड़ा किया

बैठक के दौरान झामुमो पदाधिकारियों ने एसआईआर के पीछे भाजपा की नीयत और नीति पर संदेह खड़ा किया। भारतीय जनता पार्टी एसआईआर की आड़ में आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज से मताधिकार छीनकर उनको उपलब्ध राशन कार्ड, पेंशन जैसे महत्वपूर्ण अधिकारों से भी वंचित करने का षड़यंत्र रच रही है। यह अब स्पष्ट नजर आ रहा है। बैठक के दौरान एक स्वर में कहा गया कि झामुमो का हर कर्मठ सिपाही जनहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है।

बैठक झामुमो के माननीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक में रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हज़ारीबाग, रामगढ, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान झामुमो उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, बैद्यनाथ राम, महासचिव विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव नन्द किशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद,  कल्पना सोरेन,  मंगल कालिंदी,  विकास मुंडा,  समीर मोहंती, उमाकांत रजक, अनंत प्रताप देव,  सोमेश चंद्र सोरेन, कुणाल षाड़ंगी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं नेता गण उपस्थित हुए।

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...