3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

नवादा : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में बढ़ रही साइबर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (पकरीबरावां) राजेश कुमार भास्कर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुनि-सह-थानाध्यक्ष वारिसलीगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बल्लोपुर स्थित मुड़ीकटवा मोड़ से दक्षिण सरकारी पाइन बैर के पेड़ के पास छापेमारी की गई

गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बल्लोपुर स्थित मुड़ीकटवा मोड़ से दक्षिण सरकारी पाइन बैर के पेड़ के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ एवं अन्य कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। कस्टमर डाटा में मौजूद मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर ये लोग ग्राहकों को फर्जी लोन का लालच देकर पैसे ऐंठते थे।

Nawada Police 1 22Scope News

वारिसलीगंज थाना में विभिन्न धाराओं के खिलाफ तीनों पर मामला दर्ज किया गया है

इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में कल भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66, 66बी, 66सी, 66डी के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्येंद्र कुमार (30 वर्ष), विकास कुमार (18 वर्ष), और एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी पुनि पंकज कुमार सैनी (थानाध्यक्ष), पुअनि अखिलेश्वर सिंह, पुअनि रमेश कुमार, पुसअनि कन्हैया सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Nawada Police 1 22Scope News

बरामदगी

पुलिस ने मौके से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और दो कस्टमर डाटा पन्ने बरामद किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर लोन या अन्य लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Nawada Police 22Scope News

यह भी पढ़े : सुगौली कांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती से आरोपितों में मची खलबली

एचडीबी फाइनेंस ने 20-20 क्रिकेट मुकाबले में मारी बाजी, सेवन डाउन...

रांची: रविवार सुबह 'सेवन डाउन कॉन्सेप्ट' (अशोक लीलैंड के डीलर) और एचडीबी (HDB) फाइनेंस के बीच एक रोमांचक T20 क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।...

रांची में मासूम के लापता होने पर उबाल, बारिश में भी...

Ranchi News: सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके के खोरहा टोली से 19 महीने की अदिति पांडे के लापता हुए एक महीने से ज़्यादा...

लोहरदगा के इस गांव ने कर दिखाया कमाल, अब दुबई और...

लोहरदगा: कुड़ू ब्लॉक की साल्गी पंचायत के रोचो बरवाटोली गांव ने आम के उत्पादन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यहां ऑर्गेनिक तरीकों...