Advertisement
Advertisement

विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट

पटना : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके आवास एक-अणे मार्ग पर पहुंचकर मुलाकात की। सम्राट चौधरी के विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार की उनसे यह पहली मुलाकात थी। राज्यसभा सांसद नीतीश ने बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से भी मुलाकात की।

नीतीश कुमार CM सम्राट के एक-अणे मार्ग आवास पर पहुंचे थे, ललन सिंह भी थे मौजूद

आपको बता दें कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक-अणे मार्ग आवास पर पहुंचे। उन दोनों की की मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इस मौके पर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। बताया जाता है कि नीतीश कुमार की सम्राट चौधरी से यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी।

CM Samrat Nitish Kumar 2 1 22Scope News

डिप्टी CM और चीफ सेक्रेटरी से भी मिले नीतीश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ही बिहार के उपमुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव से भी मुलाकात की। इसके अलावा वे बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के आवास भी पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

CM Samrat Nitish Kumar 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : फ्लोर टेस्ट में पास हुए CM सम्राट, ध्वनि मत से पारित हुआ प्रस्ताव

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...