Advertisment

इस जिले में 10 लाख बच्चों को लगेगा जापानी इंसेफलाइटिस का टीका

जापानी इंसेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान की डीएम ने की शुरुआत

बेगूसराय : जापानी इंसेफलाइटिस टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को पूरे जिले में की गई। सदर प्रखंड के मोहनपुर मध्य विद्यालय में टीकाकरण की शुरुआत डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने की। बेगूसराय जिले में 1 वर्ष से 15 वर्ष के करीब 10 लाख बच्चों को जापानी इंसेफलाइटिस का टीकाकरण किया जाएगा।

टीकाकरण अभियान की शुरुआत मध्य विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में डीएम अरविंद कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा और चिकित्सकों ने दीप जलाकर की। स्कूल में बच्चों को डीएम के सामने टीकाकरण कर अभियान की शुरुआत की गई।

शुरुआत में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सभी बच्चों को टीका दिया जाएगा। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग बच्चों को स्कूल भेजें और जापानी इंसेफलाइटिस का टीकाकरण कराएं। कई बार देखा गया है कि कई जिलों में यह बीमारी घातक हो गई है, इसलिए टीकाकरण में बच्चों को टीका जरूर लगाएं।

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...

World Elephant Day 2026: हाथियों के लिए जयपुर में बनेगा खास...

World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...

Amity University Jharkhand: कबाड़ से कमाल तक! एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों...

Ranchi: Amity University Jharkhand में स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...