गरीबी से संघर्ष कर Rohit Kumar Das ने झारखंड पुलिस में पाई सफलता, गांव में हुआ भव्य स्वागत!

Giridih: सरिया अनुमंडल क्षेत्र के बड़की सरिया नगर पंचायत अंतर्गत बारा टोला के रहने वाले Rohit Kumar Das ने कठिन संघर्ष और अथक मेहनत के बल पर झारखंड पुलिस में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जूता-चप्पल पॉलिश करते हैं रोहित के पिता

Rohit Kumar Das के पिता प्रसादी दास रेलवे फाटक के पास फुटपाथ पर बैठकर जूता-चप्पल पॉलिश कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले रोहित ने लगातार पांच वर्षों तक कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की और आखिरकार सफलता प्राप्त की।

रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया

मीडिया से बातचीत में रोहित कुमार भावुक हो उठे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए विशेष रूप से अपनी छोटी बहन रीता देवी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में बहन के सहयोग और हौसले ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दिया। रोहित की सफलता से बारा टोला के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से पहली बार किसी ने झारखंड पुलिस में चयन पाया है, जो पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है।

पटाखों से पूरा माहौल गूंज उठा

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गांव में जश्न मनाया गया, जहां डीजे और पटाखों से पूरा माहौल गूंज उठा। घर पहुंचने पर रोहित की मां पार्वती देवी ने पूरे विधि-विधान के साथ आरती उतारी और चंदन टीका लगाकर उनका स्वागत किया। रोहित तीन माह के प्रशिक्षण के बाद पहली बार घर लौटे हैं, जिससे परिवार और ग्रामीणों की खुशी दोगुनी हो गई। इस मौके पर उनके चाचा सहदेव दास, महादेव दास, बड़े भाई मन्नू दास, आशीष, मनीष, रौशन दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस सफलता को उत्सव के रूप में मनाया।

 

 

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...