राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम, पूर्व राज्यपाल, कई विधायक और विधान पार्षद मौजूद थे

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, पूर्व मंत्री सह विधायक श्रवण कुमार, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शूरवीर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

CM Bhamashah 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना सिटी के बड़ी, छोटी पटनदेवी मंदिर व जल्ला हनुमान मंदिर पहुंचे CM सम्राट, की पूजा अर्चना

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...