मधेपुरा में 60 साल पुराना पुल धंसा, दर्जनों गांवों का शहर से टूटा संपर्क, अलर्ट पर प्रशासन

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। साहुगढ़ इलाके में एक जर्जर पुल अचानक धंस गया। जिससे दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और वैकल्पिक रास्ता बनाने की कवायद शुरू हो गई है। दरअसल, मधेपुरा मुख्यालय से सटे साहुगढ़ में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब करीब 60 साल पुराना पुल अचानक धंस गया। इस हादसे के बाद साहुगढ़, भेलवा व घैलाढ़ समेत दर्जनों गांवों का मधेपुरा शहर से संपर्क टूट गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

‘पुल काफी समय से जर्जर हालत में था और भारी वाहनों के परिचालन पर पहले से रोक लगाई गई थी’

वहीं अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पुल काफी समय से जर्जर हालत में था और भारी वाहनों के परिचालन पर पहले से रोक लगाई गई थी। लेकिन आरोप है कि शुक्रवार रात एक भारी वाहन पुल से गुजर गया। जिसके बाद पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार और ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है और पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

Madhepura Pool 2 22Scope News

पुल के बगल में नए पुल का निर्माण पहले से चल रहा है – सहायक अभियंता फुलेश्वर यादव

इस संबंध में सहायक अभियंता फुलेश्वर यादव ने बताया कि पुल के बगल में नए पुल का निर्माण पहले से चल रहा है जहां पिलर बनाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की खराब हालत की शिकायत कई बार की गई लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं हुई और अब लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। फिलहाल प्रशासन अस्थाई डायवर्जन बनाकर आवागमन बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

Madhepura Pool 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...