जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

आरा : आगामी नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु को व्यवहार न्यायालय आरा के गेट संख्या-1 से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार और भोजपुर द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ व प्रक्रिया की जानकारी देगा

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद और अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम सुजीत कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ एवं प्रक्रिया की जानकारी देगा। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार आज ही जिला विधिक सेवा भोजपुर के तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन, आरा के सभागार में Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, ‘Standards of Professional Conduct and Etiquette’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Ara Lok Adalat 1 22Scope News

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर द्वारा की गई

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर द्वारा की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, ‘Standards of Professional Conduct and Etiquette’ (Rules under section 49(1)(c) of the Act) पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश पोक्सो के न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सचिव मनमोहन ओझा, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पनाग कुमार त्रिपाठी वरीय अधिवक्ता राम सुरेश सिंह और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

Ara Lok Adalat 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का किया जाएगा निपटारा’

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...