Nawada: 14 को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ किया गया रवाना

नवादा: 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा ने सोमवार को जागरूकता रथ को न्यायालय नवादा परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कीर्ति द्वारा बताया गया कि यह जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेगा।

उन्होंने बताया कि 14 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। जिसमें सुलह के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 14 दिसम्बर 2024 को 10ः00 बजे से व्यवहार न्यायालय नवादा परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वनवाद, खननवाद, मापतौल, श्रमवाद ग्राम कचहरी एवं अन्य सुलहनीय योग्य लंबित वादों का निष्पादन किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कीर्ति, एडीजे वन, टू, थ्री, फोर, सिक्स एवं टेन, एवं लोक अदालत के सुशील कुमार, कुणाल कुमार, अभिजित कुमार एवं दिवाकर कुमार के साथ-साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bhagalpur DIG का मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada

Nawada

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...