JSSC Recruitment 2026: झारखंड में 615 पदों पर निकली Vacancy, 1 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

 जेएसएससी ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के तहत 615 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 1 जून से 30 जून तक ऑनलाइन होंगे।


JSSC Recruitment 2026 रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत 615 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में नियमित रिक्तियों के साथ बैकलॉग पदों को भी शामिल किया गया है। कुल 615 पदों में 611 नियमित और 4 बैकलॉग पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की सलाह दी है।

JSSC Recruitment 2026:इन पदों पर होगी भर्ती

जेएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों में कई पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। इनमें सहायक कीट वैज्ञानिक, ऑडिटर, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक और डेयरी तकनीकी पदाधिकारी जैसे पद शामिल हैं।

पदवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:

  • सहायक कीट वैज्ञानिक : 2 पद
  • सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी : 4 पद
  • वेक्टर जनित रोग नियंत्रण निरीक्षक : 42 पद
  • ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जूनियर सहायक और अन्वेषक : 228 पद
  • डेयरी तकनीकी पदाधिकारी : 72 पद
  • मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक : 78 पद
  • ऑडिटर : 145 पद
  • जूनियर वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि परीक्षण : 6 पद
  • प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी) : 17 पद
  • प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) : 17 पद
  • बैकलॉग पद : 4

Key Highlights:

  • जेएसएससी ने 615 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की

  • 611 नियमित और 4 बैकलॉग पद शामिल

  • ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू होंगे

  • आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय

  • ऑडिटर और सांख्यिकी पदों पर सबसे अधिक रिक्तियां


JSSC Recruitment 2026:आवेदन और शुल्क जमा करने का शेड्यूल

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी समय-सारिणी भी जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के बाद शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड निर्धारित तिथि तक कर सकेंगे।

  • आवेदन शुरू : 1 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जून 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026
  • आवेदन सुधार विंडो : 8 से 10 जुलाई 2026

JSSC Recruitment 2026:आयोग ने अभ्यर्थियों को दी जरूरी सलाह

जेएसएससी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन पत्र में गलत जानकारी भरने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करने की सलाह दी गयी है।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...