Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए।


Weather Alert पटना: बिहार में वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज वर्षा के कारण अलग-अलग जिलों में सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

Weather Alert: इन जिलों में हुई मौतें

सरकारी जानकारी के अनुसार वज्रपात की घटनाओं में भोजपुर में एक, पटना में एक, समस्तीपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान पेड़ गिरने से पटना में दो और वैशाली में एक व्यक्ति की जान चली गई।


Key Highlights:

  • बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत

  • भोजपुर, पटना, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में वज्रपात की घटनाएं

  • पेड़ गिरने से पटना और वैशाली में भी लोगों की मौत

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक

  • मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश


Weather Alert: मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Weather Alert: लोगों से सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें।

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...