Advertisment

Jharkhand Weather Update: 25 जून तक Rain Alert, वज्रपात से 4 की मौत; कई जिलों में Yellow Alert जारी

झारखंड में मॉनसून सक्रिय होने से बारिश और वज्रपात का दौर जारी है। 25 जून तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, वज्रपात और हादसों में 4 लोगों की मौत।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में मॉनसून के धीरे-धीरे सक्रिय होने के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम में बदलाव के बीच वज्रपात और अन्य मौसमजनित घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शुक्रवार को गढ़वा, गुमला, लातेहार और कोडरमा में वज्रपात एवं हादसों के कारण चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 25 जून तक राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Update:वज्रपात और हादसों में चार लोगों की मौत

गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के तेतमा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीय चंदा कुमारी की मौत हो गई। वहीं टेढ़ी हरैया गांव निवासी तौहीद अंसारी घायल हो गए। लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड स्थित मारी गांव में वज्रपात से 35 वर्षीय सरोज गंझू की जान चली गई।

गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के चिरोडीह गांव में वृद्ध सैबू भोगता की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरी ओर कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया गांव में बारिश के दौरान ईंट की दीवार गिरने से 40 वर्षीय आरती देवी की मृत्यु हो गई। पलामू जिले के पाटन साप्ताहिक बाजार में वज्रपात की घटना में पांच लोग घायल हो गए।


Key Highlights:

  • झारखंड में 25 जून तक बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट।

  • गढ़वा, गुमला, लातेहार और कोडरमा में वज्रपात व हादसों से 4 लोगों की मौत।

  • बहरागोड़ा में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।

  • राज्य में 19 जून तक सामान्य से 56 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड।

  • रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand Weather Update:25 जून तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 25 जून तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने के भी आसार हैं।

हालांकि 20 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन राज्य के शेष हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

Jharkhand Weather Update: सामान्य से 56 प्रतिशत कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 19 जून तक झारखंड में सामान्य से 56 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में राज्य में केवल 37.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षापात 83.7 मिमी होना चाहिए था।

शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में सुबह और शाम के दौरान करीब 3 मिमी वर्षा हुई, जबकि मेदिनीनगर में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 3.5 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...