100 Iconic Women of India 2026: समाजसेवा के लिए संघमिता सिंह राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

 समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संघमिता सिंह को नई दिल्ली में “100 Iconic Women of India 2026” सम्मान से नवाजा गया।


100 Iconic Women of India 2026 नई दिल्ली: संघमिता सिंह को समाजसेवा और मानवीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “100 Iconic Women of India 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में जानी-मानी अभिनेत्री Himani Shivpuri द्वारा प्रदान किया गया।

यह सम्मान समारोह 09 मई 2026 को NDMC Convention Centre में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Parisa Communication Private Limited की ओर से किया गया, जिसमें देशभर की प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

100 Iconic Women of India 2026: महिला सशक्तिकरण और मानव सेवा में सक्रिय भूमिका

संघमिता सिंह लंबे समय से सामाजिक संस्था “ATM – All Time Madad” के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं। संस्था के जरिए वह महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं।

उनके द्वारा जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की मदद के लिए चलाये जा रहे अभियानों की सराहना राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी की जा रही है। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और मानवीय सोच को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया।


Key Highlights

  • संघमिता सिंह को “100 Iconic Women of India 2026” सम्मान

  • अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने किया सम्मानित

  • नई दिल्ली के NDMC Convention Centre में हुआ आयोजन

  • महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के लिए मिला सम्मान

  • “ATM – All Time Madad” संस्था के माध्यम से कर रही हैं सेवा कार्य


100 Iconic Women of India 2026: नई दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक, शैक्षणिक और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। समारोह में संघमिता सिंह को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और संघमिता सिंह जैसी महिलाएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

100 Iconic Women of India 2026: झारखंड के लिए गर्व की बात

इस उपलब्धि पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने खुशी जतायी है। लोगों ने कहा कि यह सम्मान केवल संघमिता सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

लोगों ने उम्मीद जतायी कि वह आगे भी समाजसेवा के क्षेत्र में इसी तरह सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की मदद करती रहेंगी।

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...