फिर आग का तांडव! गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण हादसा, मासूम समेत 5 लोग बुरी तरह झुलसे

मोतिहारी : मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर भीषण आग का तांडव देखने को मिला है। ढाका थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग में एक मासूम बच्चा, दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक होने लगा

बताया जा रहा है कि गांव निवासी संदेश महतो के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक होने लगा, जिसके बाद आग भड़क उठी। सबसे पहले खाना बना रही महिला आग की चपेट में आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में घर के अन्य लोग भी एक-एक कर आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Motihari Gas 1 22Scope News

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ढाका पहुंचाया गया

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ढाका पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।

Motihari Gas 2 22Scope News

यह भी पढ़े : CHC में ऑक्सीजन पाइपलाइन का बुरा हाल, एम्बुलेंस में हुआ मरीज का उपचार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...