SSB-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : इंडो-नेपाल सीमा पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और एसएसबी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जितना थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अगरबा गांव निवासी मुन्ना कूमार अपने घर के पीछे बने भूसौली घर में चरस की बड़ी खेप छिपाकर रखा हुआ है और सुबह होते ही उसकी डिलीवरी करने की तैयारी में है।

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर SSB व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। संयुक्त टीम ने जब घर के पीछे भूसौली के पास तलाशी ली तो प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखी गई 2.695 किलोग्राम चरस जैसी मादक पदार्थ बरामद हुई। मौके से पुलिस ने मुन्ना कुमार (20 वर्ष) पिता गजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी अगरबा थाना जितना जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया।

Motihari SSB 1 22Scope News

नेपाल बॉर्डर के रास्ते हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ी है

बताया जा रहा है कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने बरामद चरस को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Motihari SSB 22Scope News

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट बरामद

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बनकट इलाके में घेराबंदी कर एक लग्जरी कार को पकड़ा, जिसमें से 22 पैकेट उत्तम गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा और लग्जरी वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Motihari Ganja 22Scope News

गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारी मात्रा में गांजा की खेप मोतिहारी लाई जा रही है

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारी मात्रा में गांजा की खेप मोतिहारी लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनकट इलाके में वाहन की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया।

Motihari Ganja 1 22Scope News

तलाशी के दौरान कार से 22 पैकेट गांजा बरामद किया गया

तलाशी के दौरान कार से 22 पैकेट गांजा बरामद किया गया। मौके से पताही निवासी चालक सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोतिहारी सदर के राजस्व अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि बरामद गांजा की खेप काफी बड़ी है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप किन तस्करों तक पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़े : रक्सौल पुलिस को मिली सफलता, एक करोड़ की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...