Advertisment

मंत्री अशोक ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी ने पार्टी दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पूरे बिहार में लोगों की समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की है। लेकिन हमारे पार्टी कार्यालय में भी कई लोग आते हैं उनकी भी समस्याओं का समाधान हम लोग कर रहे हैं। साथ ही मंत्री अशोक ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

NEET मामले पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- कुछ लोग वैसे हैं जो लगातार इसमें लगे रहते हैं

वहीं नीट पेपर आउट मामले में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कुछ लोग वैसे हैं जो लगातार इसमें लगे रहते हैं। भारत सरकार लगातार प्रयास करती रहती है कि हम एक सिस्टम बनाएं जिससे आउट ना हो लेकिन कुछ गलतियां हुई है अनुसंधान चल रहा है। जो लोग भी इसमें शामिल हैं उन लोगों को चिन्हित करके इन पर कार्रवाई होगी। परीक्षा की विवेचना सरकार ने की है। शिक्षा मंत्री पर निगरानी का 50 लाख रुपए का फर्जीवाड़े मामले में सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है, मामला क्या है। पहले जानकारी प्राप्त करूंगा तब बताऊंगा।

Mantri Ashok Chaudahry 1 22Scope News

बिहार में गैस और तेल का प्रॉब्लम नहीं है – मंत्री अशोक

उन्होंने कहा कि बिहार में गैस और तेल का प्रॉब्लम नहीं है। पीएनजी लाइन को लेकर मुख्यमंत्री ने भी बैठक किया था। अब हम लोगों की कोशिश है कि हर जगह पहुंचा जाए। आने वाले दिनों में एक नियम बनाया जा रहा है अगर अपार्टमेंट बनेंगे तो वहां पीएनजी लाइन पहुंचा दिया जाए उसके बाद ही अपार्टमेंट बनेंगे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क पर और कल सीतामढ़ी में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत और बैठक किए जाने पर कहा कि अच्छी बातें हैं। नीतीश कुमार लगातार संपर्क में है और लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, यह तो अच्छी बात है।

आज शाम में ब्लैकआउट पर मंत्री ने कहा- यह रूटीन है

उन्होंने कहा कि कल दिवेश चंद्र ठाकुर के यहां वह गए थे। निश्चित तौर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इसका मतलब है वह पूरी तरह से कार्यकर्ताओं से समर्पित हैं। आज शाम में ब्लैकआउट पर कहा कि यह रूटीन है। यह हालात वैसे है कि जब आपात की स्थिति हो तो लोग कैसे इसको लेकर निपटे इसी को लेकर आज यह ब्लैकआउट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। बिहार में कोई पैनिक की स्थिति नहीं है, बिहार में कोई दिक्कत नहीं है।

Mantri Ashok Chaudahry 22Scope News

अशोक चौधरी ने कहा- प्रधानमंत्री की अपील आत्मनिर्भर बनने की तरफ है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील आत्मनिर्भर बनने की तरफ है। बिहार सरकार के द्वारा लोन लिए जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपने जीडीपी का एक प्रतिशत लोन ले सकती है और हमें अधिकार संविधान में दिया गया है। मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि खुद उपमुख्यमंत्री रहे हैं उनको पता नहीं है क्या की सरकार ने लोन नहीं लिया है। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर की कल होकर कहेंगे कि प्रधानमंत्री लोगों को कपड़ा मत पहननी है। अशोक चौधरी ने बयान देने से इंनकार कर दिया।

यह भी पढ़े : तेजस्वी को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...