मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को एक करोड़ का चेक व अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 में विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले ईशान किशन को एक करोड़ रुपए का चेक, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ICC पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर ईशान किशन ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को बधाई देते हुए कहा कि आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर ईशान किशन ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। मेरी शुभकामना है कि वे भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

CM Ishan 1 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी और क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन के पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

CM Ishan 2 22Scope News

CM Ishan 3 22Scope News

यह भी पढ़े : लोक सेवक आवास से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे CM सम्राट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...