Advertisment

Ranchi Missing Child Case: 9 दिन बाद भी 18 माह की अदिति का सुराग नहीं, CCTV और मोबाइल डेटा खंगाल रही पुलिस

 रांची के खोरहाटोली से लापता 18 माह की बच्ची अदिति का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच में जुटी है।


Ranchi Missing Child Case रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित खोरहाटोली से नौ मई से लापता 18 माह की बच्ची अदिति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार तकनीकी और फील्ड स्तर पर जांच कर रही है, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस की जांच फिलहाल नाले और उसके आसपास के इलाकों पर केंद्रित है। वहीं एनडीआरएफ की टीम ने भी लगातार कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद फिलहाल सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है।

Ranchi Missing Child Case: CCTV फुटेज और मोबाइल डेटा की हो रही जांच

पुलिस अब तक करीब 20 से 22 अलग-अलग लोकेशन से मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चुकी है। घर और आसपास लगे कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला गया, लेकिन किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आयी है।

मामले की जांच में तकनीकी सेल की भी मदद ली जा रही है। घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों के डेटा को खंगाला जा रहा है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

पुलिस मजदूरों, इलाके में नियमित रूप से आने-जाने वाले लोगों और बच्ची के करीबी परिचितों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।


Key Highlights

  • रांची से लापता 18 माह की अदिति का अब तक सुराग नहीं

  • पुलिस ने 20 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

  • मोबाइल डेटा और तकनीकी जांच जारी

  • एनडीआरएफ ने नाले से नदी तक चलाया सर्च अभियान

  • परिवार लगातार बच्ची की तलाश में परेशान


Ranchi Missing Child Case: नाले से स्वर्णरेखा नदी तक चला सर्च ऑपरेशन

एनडीआरएफ की टीम ने नाले से लेकर उन स्थानों तक तलाशी अभियान चलाया, जहां नालों का पानी स्वर्णरेखा नदी में जाकर मिलता है। कई संभावित जगहों पर गहन जांच की गयी, लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली।

लगातार खोजबीन के बावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लगने के बाद फिलहाल एनडीआरएफ ने अभियान रोक दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Ranchi Missing Child Case: मां बोलीं — बेटी का अब तक कुछ पता नहीं

अदिति की मां अंकिता पांडेय ने कहा कि पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन उनकी बेटी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि परिवार पूरी तरह परेशान और असहाय महसूस कर रहा है।

सदर थाना प्रभारी Kuldeep ने बताया कि जहां भी संदेह की संभावना दिख रही है, वहां बारीकी से जांच की जा रही है। लेकिन अब तक बच्ची से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...