Advertisment

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार की देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। यह झड़प मोअज्जम मुख्तार पक्ष और लड्डू कुरैशी पक्ष के बीच हुई, जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव किया गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई घरों के एस्बेस्टस छत क्षतिग्रस्त हो गए।

विवाद की शुरुआत सड़क जाम व बारात की गाड़ी निकालने को लेकर हुई थी, जो देखते ही देखते बढ़ गया

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत सड़क जाम और बारात की गाड़ी निकालने को लेकर हुई थी, जो देखते ही देखते बढ़ गया। सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Darbhanga Hangama 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार में गरजा बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर उजड़े सैकड़ों आशियाने

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...

 MMDR Amendment Bill 2026: BCCL का दावा, खनन से मिलने वाले...

MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर BCCL ने कहा कि खनन से मिलने वाले हर एक रुपये में करीब 90 पैसे राज्यों के पास रहेंगे।...

JSSC JILCCE 2026: 326 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के...

 JSSC ने JILCCE 2026 के तहत 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जानें उम्र,...