औद्योगिक विकास को गति देने हेतु मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

पटना : उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभाग के क्रियात्मक कार्यों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति, औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख पहलुओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभागीय योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, बेहतर समन्वय एवं उद्योग अनुकूल वातावरण को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया

मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभागीय योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, बेहतर समन्वय एवं उद्योग अनुकूल वातावरण को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निवेशकों के लिए बेहतर औद्योगिक वातावरण तैयार करने तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़े : बिहार अग्निशमन सेवा के जवान प्रदेशवासियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने में अपना अहम योगदान देते रहें – मुख्यमंत्री

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...