India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने का दिया निर्देश

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश दिए।


India-Nepal Border Security पटना : पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय बिहार स्थित संवाद सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

India-Nepal Border Security: सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा पर होनेवाले संदिग्ध मूवमेंट, नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली नोटों के कारोबार और अन्य गैर वैधानिक गतिविधियों पर पूरी तरह सतर्क रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


Key Highlights

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समीक्षा बैठक

  • सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और तस्करी पर सख्ती बढ़ाने का निर्देश

  • निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने पर जोर

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा

  • बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे


India-Nepal Border Security: आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नई तकनीकों का अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि निगरानी तंत्र को आधुनिक बनाया जाए ताकि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान समय रहते हो सके।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि केंद्र सरकार के निर्देशों का प्रभावी तरीके से पालन किया जाए और सीमा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

India-Nepal Border Security: अमित शाह के निर्देशों की हुई समीक्षा

बैठक में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि 26-27 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई थी। उसी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा इस बैठक में की गई।

इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक ऑपरेशन कुंदन कृष्णन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Highlights

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...