BPSC TRE-4 को लेकर एक्शन में सरकार, CM सम्राट ने बुलाई शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक, भर्ती के नोटिफिकेशन पर होगी चर्चा

पटना : बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अभ्यर्थियों के लगातार धरना-प्रदर्शन और नाराजगी के बीच अब सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। जिसमें शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी, वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी शामिल होंगे। शाम पांच बजे होने वाली इस बैठक में TRE-4 शिक्षक बहाली की पूरी रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, बैठक में खाली पदों की संख्या, विज्ञापन जारी करने की तारीख, परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से विचार होगा।

शिक्षा विभाग के ACS समेत सभी बड़े अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के एसीएस समेत सभी बड़े अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे और विभागीय तैयारियों पर फीडबैक देंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद TRE-4 को लेकर लंबे समय से चल रहा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने का रास्ता साफ हो सकता है। दरअसल, पिछले कई दिनों से शिक्षक अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब सरकार की इस उच्चस्तरीय बैठक को उसी दबाव और मांग से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : BPSC TRE-4 : प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...

Raja Kumar Verma Vietnam Accident: वियतनाम हादसे में मृत राजा कुमार...

Raja Kumar Verma Vietnam Accident, रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के...