Jio Smart Shop ऑफलाइन दुकानों को डिजिटल तरीके से ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें रिपीट कस्टमर बनाने में मदद करता है।
Google पर 22Scope चुनेंJio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय दुकानदारों के लिए अक्सर आसान नहीं होता। रिलायंस जियो की ‘स्मार्ट शॉप’ इसी चुनौती को डिजिटल तरीके से हल करने की कोशिश करती नजर आ रही है। जियो की यह तकनीक दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में प्रदर्शित की गई है। इसका मकसद ऑफलाइन दुकानों को सोशल मीडिया से ग्राहक तक पहुंचने से लेकर उसे दोबारा दुकान पर बुलाने तक का डिजिटल सिस्टम उपलब्ध कराना है।
सोशल मीडिया से ग्राहक को दुकान तक लाने की कोशिश
हर दुकान का एक तय कैचमेंट एरिया होता है, जहां से उसके ज्यादातर ग्राहक आते हैं। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों के लिए अपने आसपास मौजूद संभावित ग्राहकों तक पहुंचना अहम है। जियो स्मार्ट शॉप में सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुकानदार अपना डिजिटल कैटलॉग तैयार कर सकता है और सोशल मीडिया पोस्ट बना सकता है। इसके जरिए अपने आसपास के ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश की जा सकती है। Justdial और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर दुकान को देखने वाले संभावित ग्राहकों को शॉप तक लाना भी इस डिजिटल सिस्टम का हिस्सा बताया गया है।
QR कोड स्कैन करते ही Wi-Fi और ऑफर
ग्राहक के दुकान तक पहुंचने के बाद भी डिजिटल कनेक्शन बना रहे, इसके लिए शॉप पर QR कोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक QR कोड स्कैन कर Wi-Fi से जुड़ सकता है। इसके साथ ही दुकान पर उपलब्ध ऑफर और डिस्काउंट कूपन उसे WhatsApp पर मिल सकते हैं। इससे ग्राहक को ऑफर की जानकारी मिलती है, वहीं दुकानदार के पास ग्राहक से डिजिटल रूप से जुड़े रहने का एक माध्यम बनता है।

डैशबोर्ड बताएगा ग्राहक पहली बार आया या दोबारा
जियो स्मार्ट शॉप का डैशबोर्ड दुकानदार को ग्राहकों से जुड़ी कई जानकारियां देखने की सुविधा देता है। इसमें यह पता चल सकता है कि ग्राहक कब दुकान पर आया, किस आउटलेट पर पहुंचा, कितनी देर रुका और वह पहली बार आया है या पहले भी दुकान पर आ चुका है। अगर किसी कारोबारी की एक से ज्यादा दुकानें हैं, तो उनके आउटलेट से जुड़ी जानकारी भी एक ही डैशबोर्ड पर देखी जा सकती है।
Jio Smart Shop का फोकस सिर्फ Wi-Fi तक सीमित नहीं
जियो स्मार्ट शॉप का मॉडल केवल Wi-Fi सुविधा देने तक सीमित नहीं है। इसे एक ‘सिंगल पार्टनर, फुल स्टैक’ रिटेल सॉल्यूशन के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसका सीधा फंडा ग्राहक तक पहुंचने, उसे दुकान से जोड़ने, उसकी विजिट को समझने, दोबारा संपर्क करने और उसे रिपीट कस्टमर में बदलने पर आधारित है। हालांकि, फिलहाल जियो स्मार्ट शॉप को टेक्नोलॉजी डेमो के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। कंपनी कितने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस सिस्टम से जोड़ेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें: Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर भावुक हुए लोग
Jio Smart Shop क्या है?
Jio Smart Shop एक डिजिटल सिस्टम है जो ऑफलाइन दुकानों को सोशल मीडिया से ग्राहक तक पहुंचने, उन्हें दुकान पर लाने और रिपीट कस्टमर बनाने में मदद करता है। इसे India Mobile Congress 2026 में दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर तक प्रदर्शित किया गया।
Jio Smart Shop के मुख्य फीचर क्या हैं?
इसके मुख्य फीचर हैं: डिजिटल कैटलॉग तैयारी, सोशल मीडिया पोस्ट निर्माण, QR कोड के माध्यम से Wi-Fi कनेक्शन, WhatsApp पर ऑफर और डिस्काउंट कूपन भेजना, और ग्राहक संबंधी डेटा दिखाने वाला डैशबोर्ड।
दुकानदार को डैशबोर्ड से क्या जानकारी मिलती है?
डैशबोर्ड से दुकानदार को पता चल सकता है कि ग्राहक कब दुकान पर आया, किस आउटलेट पर गया, कितनी देर रुका, और क्या वह पहली बार आया है या पहले भी आ चुका है। एक से अधिक दुकानों के डेटा को एक ही डैशबोर्ड पर देखा जा सकता है।
Jio Smart Shop किन प्लेटफॉर्म के साथ काम करता है?
लेख में Justdial और Instagram को उदाहरण के रूप में दिया गया है। हालांकि, कंपनी कितने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस सिस्टम से जोड़ेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
Highlights

















