शराबबंदी के बीच CM सम्राट के आवास के पास मिली महंगी शराब की बोतल, मचा हड़कंप

पटना : बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय परिसर के पास महंगे ब्रांड की शराब की खाली बोतल मिलने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही थी। उसी दौरान लोक आवास और सचिवालय परिसर के समीप शराब की बोतल और एक बैग पड़े होने की सूचना सामने आई।

बरामद शराब की बोतल किसी महंगे ब्रांड की थी

बताया जा रहा है कि बरामद शराब की बोतल किसी महंगे ब्रांड की थी। जिसकी बाजार कीमत लगभग चार से पांच हजार रुपए बताई जा रही है। पत्रकारों के कैमरे में परिसर के पास पड़ी खाली बोतल दिखाई देने के बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से बोतलों को हटाया गया।

Patna Wine 1 22Scope News

पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है – पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बोतल वहां कैसे पहुंची।इस घटना के बाद विपक्ष ने एक बार फिर बिहार की शराबबंदी नीति की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि जब वीवीआईपी इलाकों और सरकारी परिसरों के आसपास शराब की बोतलें मिल रही हैं, तब राज्य में पूर्ण शराबबंदी के दावों पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

Patna Wine 2 22Scope News

बिहार में शराब पीना, बेचना, भंडारण करना और कारोबार करना कानूनन अपराध है – डिप्टी CM विजय चौधरी

वहीं सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में शराब पीना, बेचना, भंडारण करना और कारोबार करना कानूनन अपराध है। सरकार शराबबंदी को सख्ती से लागू कर रही है। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी मामलों में कार्रवाई और सजा के मामले में बिहार ने रिकॉर्ड स्तर पर काम किया है।

Patna Wine 22Scope News

यह भी पढ़े : BPSC TRE-4 को लेकर एक्शन में सरकार, CM सम्राट ने बुलाई शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक, भर्ती के नोटिफिकेशन पर होगी चर्चा

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...