मलमास मेला जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना से चलेंगी लग्जरी AC गाड़ियां

53
मलमास मेला जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना से चलेंगी लग्जरी AC गाड़ियां
मलमास मेला जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना से चलेंगी लग्जरी AC गाड़ियां
Advertisment

पटना : मलमास मेले में शामिल होने पटना से राजगीर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस बार यात्रा काफी आसान और आरामदायक होने वाली है। इसके लिए बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) पटना से राजगीर के विभिन्न आकर्षणों जैसे गर्म कुंड, विश्व शांति स्तूप, ग्लास ब्रिज के भ्रमण के लिए लग्जरी एसी वाहनों का संचालन कर रहा है। ये गाड़ियां सरकारी दरों पर उपलब्ध हैं, जिससे परिवार और दोस्तों के ग्रुप आसानी से बुकिंग कर आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।

Advertisment

BSTDCL ने पर्यटकों की आवश्यकता और बजट को ध्यान में रखते हुए कई गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं

बीएसटीडीसी ने पर्यटकों की आवश्यकता और बजट को ध्यान में रखते हुए कई गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं, जिनमें छोटी कार से लेकर बड़ी लग्जरी बस तक का विकल्प मौजूद है। ऑल्टो, स्विफ्ट डिजायर, बोलेरो, स्कॉर्पियो, इनोवा क्रिस्टा, ट्रैवलर, विंगर और लग्जरी कैरावन बस शामिल हैं।

यह होगी किराए की दरें

• इंडिगो, ऑल्टो, स्विफ्ट डिजायर जैसी छोटी एसी कारें : 14 रुपए प्रति किलोमीटर

• सूमो, बोलेरो, स्कॉर्पियो, सफारी स्टॉर्म : 17 रुपए प्रति किलोमीटर

• इनोवा क्रिस्टा : 18 रुपए प्रति किलोमीटर

• कैरावन कार : 35 रुपए प्रति किलोमीटर

• लग्जरी कैरावन बस : 75 रुपए प्रति किलोमीटर

BSTDCL की कैरावन बस और कैरावन कार खास आकर्षण है

बीएसटीडीसी की कैरावन बस और कैरावन कार खास आकर्षण है। कैरावन बस में होटल जैसी सुविधाएं जैसे हाईटेक किचन, लेटेस्ट बाथरूम, चार स्लीपर बेड, रिक्लाइनर सीट, सोफा, टीवी, फ्रिज और माइक्रोवेव उपलब्ध हैं। इस बस में एकबार में करीब 10 लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं। इस सुविधा से यात्रियों को अलग से होटल बुक करने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह छोटे ग्रुप (7 लोगों) के लिए कैरावन कार उपलब्ध है, जिसमें टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव, सोफा, बाथरूम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यह बड़ी बस से सस्ती है लेकिन लग्जरी अनुभव में लगभग बराबर है।

बुकिंग या अधिक जानकारी के लिए BSTDCL के ट्रांसपोर्ट मैनेजर से संपर्क (8544418209) कर सकते है

बुकिंग या अधिक जानकारी के लिए बीएसटीडीसी के ट्रांसपोर्ट मैनेजर से संपर्क (8544418209) कर सकते है। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा निगम के अधिकारिक वेबसाइट www.bstdc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। यह सुविधा केवल मलमास मेले तक सीमित नहीं है। पर्यटक राजगीर, नालंदा के अलावा बिहार के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए भी इन वाहनों का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : जैव विविधता दिवस पर पुरस्कृत हुए छात्र

Advertisement