अपराध की बदौलत संपत्ति जमा करने वाले 1433 अपराधी रडार पर

पटना : बिहार में अपराध की बदौलत संपत्ति जमा करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बीएनएसएस की धारा-107 के प्रावधानों के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। इसके तहत अब तक 1433 अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इसमें 428 व्यक्तियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव न्यायालय में भेजा गया है। इसमें 103 अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जबकि, चार अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्ती का आदेश कोर्ट के स्तर से पारित कर दिया गया है। यह जानकारी एडीजी (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

ADG सुधांशु कुमार ने कहा- अपराधियों के खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है

एडीजी सुधांशु कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत बीएनएसएस की धारा 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इस वर्ष जनवरी से 15 मई तक चार लाख 13 हजार 118 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक लाख 34 हजार 358 से चेतावनी के तौर पर बंध-पत्र (बॉड) भरवाया गया है। ताकि भविष्य में वे इस तरह की किसी घटना को अंजाम नहीं दे सकें। इसी अवधि में 676 अपराधियों पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) लगाने के लिए संबंधित जिलों के डीएम को प्रास्ताव भेजा गया है। इसमें 252 लोगों के खिलाफ आदेश भी पारित हो गया है।

जनवरी से 15 मई तक अपराध के कुछ संगीन मामलों में 33 हजार 126 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है – ADG (विधि-व्यवस्था)

एडीजी (विधि-व्यवस्था) ने बताया कि जनवरी से 15 मई तक अपराध के कुछ संगीन मामलों में 33 हजार 126 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें हत्या में 2023, डकैती में 311, लूट में 573, एससी-एसटी एक्ट के मामले में 1572 अरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मुख्यालय अपराधियों को सजा दिलाने पर भी खासतौर से फोकस कर रहा है। इसी क्रम में जनवरी से अप्रैल तक राज्य के विभिन्न न्यायालयों के स्तर से 52 हजार 567 कांड़ों में 70 हजार 624 व्यक्तियों को सजा दिलवाई गई है। इसी तरह विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में काफी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 57, पुलिस पर हमला मामले में 1065, भीड़ के स्तर से हिंसा के 4 व हर्ष फायरिंग के मामले में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है

सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 57, पुलिस पर हमला मामले में 1065, भीड़ के स्तर से हिंसा के चार और हर्ष फायरिंग के मामले में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस तरह जनवरी से अबतक 1146 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध नियंत्रित करने के लिए वाहन जांच पर लगातार जारी है। इस अवधि में चार लाख पांच हजार 704 वाहनों की जांच की गई है, जिसमें 48 हजार 216 को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सात करोड़ चार लाख 82 हजार रुपये वसूले गए हैं। अलग-अलग कांड़ों में जब्त वाहनों की संख्या 750 है।

पर्व-त्योहार पर खासतौर से नजर

एडीजी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के स्तर से संवेदनशील पर्वों के समय सतत निगरानी रखी जाती है। आगामी गंगा दशहरा और बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी जिलों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैया करा दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : मंत्री निशांत ने कहा- बाल हृदय योजना के तहत 99वें बैच में 28 बच्चों को निःशुल्क इलाज हेतु भेजा गया अहमदाबाद

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...