CM सम्राट का बड़ा सियासी दांव! चेतन आनंद को बड़ी सौगात, मिली अहम जिम्मेदारी

पटना : बिहार सरकार ने 20 सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का नाम तय कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसके अध्यक्ष होंगे। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। उमेश सिंह कुशवाहा और संजय सरावगी उपाध्यक्ष बनाए गए। आनंद मोहन के बेटे विधायक चेतन आनंद को भी सदस्य बनाया गया है। नीलम देवी को भी सदस्य बनाया गया हैं। हाल में ही आनंद मोहन के बयान के बाद जदयू में हलचल तेज हो गई थी। चेतन आनंद इसके बाद सदस्य बनाया गया है। सदस्य बनाए जाने के बाद उपमंत्री का दर्जा मिला है।

पिछले कुछ दिनों से जिस तरह आनंद मोहन ने अपने बेटे मंत्री नहीं बनाने पर मोर्चा खोल दिया था

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने बेटे मंत्री नहीं बनाने पर मोर्चा खोल दिया था। जदयू के खिलाफ कई ब्यान दिए थे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार को लेकर भी ब्यान दिया था। उन्होंने कहा था कि जदयू में थैली लेकर जाने वाले को मंत्री बनाया जाता है। आनंद मोहन ने जदयू के कई नेताओं पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। जबकि यहां तक कह दिया था कि जदयू में नीतीश कुमार को जीते जी दफन कर दिया है। आनंद मोहन के ब्यान के बाद जदयू के नेताओं ने एक साथ हमला किया था। लेकिन अब 20 सूत्री में आनंद मोहन के बेटे को सदस्य बनाया गया है। ये माना जाय की दवाब की राजनीति कारगर रही है।

Bihar Gover 4 22Scope News

यह भी पढ़े : अगले 5 वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन होगी जारी – मुख्यमंत्री

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...