पटना AIIMS में MLA चेतन आनंद से मारपीट! आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक

पटना : बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और विधायक चेतन आनंद से पटना एम्स में गार्ड और जूनियर डॉक्टर के साथ विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बीच उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखने की भी खबर है। इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गई है।

DIARCH Group 22Scope News

चेतन आनंद अपने समर्थकों के साथ मरीज से मिलने आए थे

घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि चेतन आनंद अपने समर्थकों के साथ मरीज से मिलने आए थे। इसी दौरान पटना एम्स अस्पताल के गार्ड के साथ विधायक चेतन और समर्थकों की कहासुनी हो गई। जिसके बाद ये विवाद पैदा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चेतन आनंद की पत्नी और उनके समर्थक के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने जांच की शुरू

पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद की पत्नी और उनके समर्थक के साथ हुई बदसलूकी के मामले में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना भानु प्रताप सिंह ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की अनुसंधान जारी है। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ मरीज को देखने एम्स पहुंचे थे, लेकिन एम्स के गार्ड ने उन्हें बदसलूकी की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chetan Anand AIIMS 22Scope News

यह भी पढ़े : DSP के साथ झड़प में मृतक युवक के परिजनों से मिले MLA चेतन आनंद

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...