अगले 5 वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन होगी जारी – मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने शिक्षा विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा।

CM Teachers 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है कि महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखंड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में और पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखंड के बगल के प्रखंड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाए। इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।

CM Teachers 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ शिक्षा मंत्री के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक साजन राजसेकर और प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम वीरकर मौजूद थे।

CM Teachers 22Scope News

यह भी पढ़े : BPSC TRE-4 को लेकर एक्शन में सरकार, CM सम्राट ने बुलाई शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक, भर्ती के नोटिफिकेशन पर होगी चर्चा

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...