19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेला : गिरिराज सिंह ने 114 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

दानापुर : दानापुर रेलवे मंडल के रेलवे स्कूल में शनिवार को 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेला कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए। मंत्री गिरिराज सिंह दानापुर मंडल के 114 चिन्हित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलते ही अभिव्यक्तियों में खुशी का माहौल दिखा।

PM नरेंद्र मोदी नेतृत्व में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। रोजगार मेला युवाओं के सपने को नया दिशा देने का अभियान है। प्रधानमंत्री रोजगार मेला देश के 47 स्थान पर आयोजित किया गया है। जहां कुल 51 हजार सफल अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी मौजूद थे।

Giriraj Singh 1 22Scope News

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा- देश भर में चल रहे ’19वें रोजगार मेला’ के अंतर्गत आज पटना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि देश भर में चल रहे ’19वें रोजगार मेला’ के अंतर्गत आज पटना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के संकल्प की एक जीवंत झलक है। इस अवसर पर मेरे द्वारा 102 योग्य युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। आज ‘रोजगार मेला’ देश के प्रतिभाशाली युवाओं तक सही अवसर पहुंचाने वाले एक सुदृढ़ राष्ट्रीय मंच के रूप में स्थापित हो चुका है, जिसके माध्यम से हमारे युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने करियर की एक बेहतरीन शुरुआत कर रहे हैं। सभी नवनियुक्त युवाओं को हार्दिक बधाई एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं।

Giriraj Singh 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार बनेगा AI हब, राज्य सरकार जल्द लाएगी एआई पॉलिसी

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में...

आरा : पटना-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली पुल के समीप शुक्रवार की रात अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार बनेगा AI हब, राज्य सरकार जल्द लाएगी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा स्टेडियम में 'बिहार एआई समिट-2026' का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...

CM सम्राट का बड़ा सियासी दांव! चेतन आनंद को बड़ी सौगात,...

पटना : बिहार सरकार ने 20 सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का नाम तय कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसके अध्यक्ष होंगे।...

एक फीट जमीन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के चमही गांव में महज एक फीट जमीन के विवाद में 33 वर्षीय युवक की चाकू...

सरकारी दावों की खुली पोल : 5 वर्षों से पेयजल संकट...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड अंतर्गत सरैया गोपाल महमदी पंचायत के वार्ड संख्या-3 में 'हर घर नल का जल' योजना पूरी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img