शताब्दी एक्सप्रेस में सिगरेट से आग के बाद पूरी तरह सतर्क है रेलवे, आरपीएफ की ओर से चलाया जा रहा है अभियान

शताब्दी एक्सप्रेस में सिगरेट से आग के बाद पूरी तरह सतर्क है रेलवे

Ranchi– ट्रेन में आम लोगों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए आरपीएफ लगातार प्रयासरत है.

रेलवे एसपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि हमारी कोशिश आम लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की है.

आरपीएफ के द्वारा संचालित गतिविधियों की जानाकारी देते हुए प्रशांत कुमार ने कहा कि

ऑपेरशन फरिश्ते के तहह 357 मामले दर्ज किये हैं, इसमें से 87 बच्चे, 171 बच्यियां है.

इसके साथ ही 30 वयस्क और 60 महिलाओं को उनके गंतव्य तक सकुशल पहुंचाया गया है.

इसके साथ ही 202 यात्रियों के बैग और अन्य सामान को सुरक्षित उन तक पहुंचाने में सफलता मिली है.

इस सामान की संभावित कीमत करीबन  23 लाख 80 हजार रुपये की है.

प्रशांत कुमार ने कहा कि आरपीएफ ने रेलवे के माध्यम के शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है,

पटना हटिया एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 666 लीटर शराब की बोतलों को जब्त किया है.

जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गयी है. इसके  साथ ही बेटिकट यात्रियों का धर पकड़ के

लिए 632 अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत बगैर टिकट के यात्रा कर रहे 23594 यात्रियो को पकड़ा गया.

इन लोगों से 1 करोड़ 13 लाख 16 हजार रुपये जुर्माना के रुप में वसुल किया गया.

इसके साथ ही शताब्दी एक्सप्रेस के सबक लेते हुए रेलवे सिगरेट पीने वालों पर भी कड़ी नजर रख रही है.

इसी क्रम में रेलवे में सिगरेट पीते हुए 132 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया.

प्रशांत कुमार ने यह भी जानकारी दी कि रेलवे में इमरजेन्सी कॉल का नम्बर में बदलाव किया गया है.

पहले इसका नम्बर 132 था जिसे बदलकर  139 कर दिया गया है.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...