अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व आर्म्स एक्ट मामले में MP-MLA कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने विधायक की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगा दी। वहीं, उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तिथि 30 मई निर्धारित की गई है।

न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने MLA की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाते हुए अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया

मामले में पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता ने विधायक की ओर से बहस करते हुए उन्हें निर्दोष बताया और कोर्ट से अग्रिम जमानत देने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की। सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने विधायक की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाते हुए अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

Anant Singh 1 1 22Scope News

सेमरांव गांव में बीते 2 और 3 मई को आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में विधायक अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे

बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में बीते दो और तीन मई को आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में विधायक अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कथित रूप से समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मीरगंज पुलिस ने विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

Anant Singh 2 22Scope News

पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच कराने के लिए MLA को 15 मई तक हथियार व लाइसेंस के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था

इसी मामले में गोपालगंज पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच कराने के लिए विधायक को 15 मई तक हथियार और लाइसेंस के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था। हालांकि निर्धारित तिथि पर विधायक और उनके समर्थक जांच के लिए उपस्थित नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में दो नई धाराएं जोड़ने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

Anant Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कल जेल से रिहा हुए थे अनंत सिंह, आज पहुंचे बाढ़, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...