Advertisment

JPSC PT 2025 Update: आयोग ने जारी किया Final Answer Key, पेपर-1 के दो प्रश्न किए ड्रॉप

 जेपीएससी ने सिविल सेवा पीटी 2025 की फाइनल मॉडल उत्तर जारी कर दी है। पेपर-1 के दो प्रश्न हटाए गए हैं। जल्द ही पीटी रिजल्ट और मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित होगी।


JPSC PT 2025 Update रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को आयोजित सिविल सेवा (रेगुलर) प्रारंभिक परीक्षा 2025 की फाइनल मॉडल उत्तर जारी कर दी है। आयोग ने सामान्य अध्ययन पेपर-1 में प्रत्येक सीरीज से दो प्रश्नों को प्रश्नपत्र से बाहर कर दिया है। यानी कुल चार अंकों के प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। इसके अलावा एक प्रश्न में दो विकल्पों को सही माना गया है।

आयोग ने सामान्य अध्ययन पेपर-1 और पेपर-2 की मॉडल उत्तर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर अभ्यर्थियों से 20 से 24 अप्रैल तक आपत्ति और सुझाव मांगे थे। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों के साथ समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर जारी किया गया है।

JPSC PT 2025 Update: इन प्रश्नों को किया गया ड्रॉप

आयोग ने जिन प्रश्नों को हटाया है उनमें एक प्रश्न मडुआ की किस्म से संबंधित था। इसमें यूपीएएस 120, पूसा विशाल, बीबीएम-एक और ए 404 जैसे विकल्प दिए गए थे।

दूसरा प्रश्न संविधान संशोधनों के मिलान से जुड़ा था, जिसमें 42वें, 92वें, 102वें और 106वें संविधान संशोधनों से संबंधित तथ्यों का मिलान पूछा गया था। समीक्षा के बाद आयोग ने इसे भी प्रश्नपत्र से बाहर कर दिया।

हालांकि पेपर-2 में किसी भी प्रश्न को ड्रॉप नहीं किया गया है।


Key Highlights

  • JPSC ने जारी की PT 2025 की फाइनल Answer Key

  • पेपर-1 के दो प्रश्न प्रश्नपत्र से हटाए गए

  • एक प्रश्न में दो विकल्पों को सही माना गया

  • प्रारंभिक मॉडल उत्तर में 75 से अधिक गलतियां मिली थीं

  • जल्द जारी होगा PT रिजल्ट और मेन्स परीक्षा का शेड्यूल


JPSC PT 2025 Update: मॉडल उत्तर में मिली थीं भारी गलतियां

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के बाद जारी प्रारंभिक मॉडल उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर आपत्ति जताई थी। प्रश्नों और हिंदी अनुवाद में कई त्रुटियां सामने आई थीं।

बताया गया कि कुल 100 प्रश्नों में 75 से अधिक उत्तर गलत पाए गए थे। मामला सामने आने के बाद आयोग ने 21 अप्रैल की शाम संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया, लेकिन उसमें भी कई गलतियां बनी रहीं। इस मुद्दे को लेकर अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी देखी गई थी।

इससे पहले सहायक वन संरक्षक परीक्षा की मॉडल उत्तर में भी गंभीर त्रुटियां सामने आई थीं, जिसके बाद राज्यपाल ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

JPSC PT 2025 Update: अब जल्द जारी होगा PT रिजल्ट

आयोग की ओर से अब पीटी परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक कुल 103 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 2,17,104 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम पाली में 1,10,973 और द्वितीय पाली में 1,10,875 अभ्यर्थी शामिल हुए। अंतिम रूप से लगभग 1,06,229 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

12th Wage Agreement Coal Workers: धनबाद में अखिल भारतीय खदान मजदूर...

12th Wage Agreement Coal Workers: कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: खलारी में टीएसपीसी गतिविधि की सूचना...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती...

Joymoti Elephant Airlift: बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर...

Joymoti Elephant Airlift: नागालैंड में जुलाई की भीषण बाढ़ के दौरान तेज पानी में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी ‘जॉयमोती’...