महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश करीब 2 लाख की चेन लेकर फरार

कटिहार : कटिहार जिले में चेन स्नेचिंग की एक और घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर सवार एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के मुताबिक, चेन की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़िता मुनमुन राय ने बताया कि वह मुंबई से अपनी बहन के घर कटिहार आई थीं।

घटना के समय वह अपनी बहन के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं

घटना के समय वह अपनी बहन के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। दोनों ई-रिक्शा से ड्राइवर टोला स्थित घर जा रही थीं। इसी दौरान कुलीपाड़ा मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Katihar Chori 1 22Scope News

पहले भी नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी इलाके में इसी तरह की चेन स्नेचिंग की घटना सामने आ चुकी है

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी इलाके में इसी तरह की चेन स्नेचिंग की घटना सामने आ चुकी है। हालांकि उस मामले में अबतक पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Katihar Chori 2 22Scope News

Katihar Chori 3 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार ट्रैफिक पुलिस बनी फरिश्ता, सड़क किनारे रो रही मां-बेटी को दिया सहारा

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...