ईद-उल-अजहा का पर्व आज, पटना सहित बिहार के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय ने अदा की नमाज

बाढ़/बांका/भागलपुर : बारिश की बूंदों के बीच आज यानी 28 मई को पटना सहित बिहार के कई जिलों में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व मुसलमान भाई बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। बिहार के बाढ़, बांका और भागलपुर में भी बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। मोकामा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-अजहा का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। आज सुबह इलाके के सभी इबादतगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अता की गई और एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुकारकबाद दी गई। मस्जिदों में देश में अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। हर तरफ बकरीद की रौनक छा गई है। इसके पहले पूरे इलाके में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बीच नमाज अता की गई।

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद पर्व, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

बांका जिले में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास, भाईचारे और अमन-शांति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खास रौनक देखने को मिली। नए कपड़ों में सजे लोग ईदगाह और मस्जिदों की ओर बढ़ते नजर आए। अमरपुर स्थित डिग्गी पोखर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की।

Banka Bakrid 1 22Scope News

इमाम साहब ने नमाज से पहले बकरीद के प्राचीन इतिहास व कुर्बानी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला

इमाम साहब ने नमाज से पहले बकरीद के प्राचीन इतिहास और कुर्बानी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई। कटोरिया, डुमरामा, हसनपुर, दौना, सुल्तानपुर और संग्रामपुर समेत जिले के कई गांवों की मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। घर लौटने के बाद लोगों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

Banka Bakrid 22Scope News

जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी

जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अमरपुर के डिग्गी पोखर ईदगाह पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए। प्रशासनिक सतर्कता और लोगों के सहयोग से जिले में बकरीद का पावन पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हुआ।

Banka Bakrid 2 22Scope News

Banka Bakrid 3 22Scope News

भागलपुर में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मुस्लिम समुदाय ने किया नमाज अदा

भागलपुर बकरीद पर्व को लेकर भागलपुर में पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला शहर के ततारपुर स्थित मस्जिद के सामने सड़क पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की वहीं बकरीद के मौके पर विशेष नमाज अदा की गई नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया स्थानीय थाना पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। बीजेपी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी भागलपुर में बकरीद की नमाज अदा की।

Bhagalpur Bakrid 1 22Scope News

पूरे क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती और निगरानी की जा रही थी – सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी

सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते दिखे नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती और निगरानी की जा रही थी। ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके बकरीद के मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Bhagalpur Bakrid 22Scope News

आज पूरे विश्व और भारत में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है – सरदार हरविंदर सिंह

सिख समुदाय के प्रतिनिधि सरदार हरविंदर सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व और भारत में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। मैं सभी लोगों को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें सभी समुदाय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और पर्व के दौरान विशेष सफाई का भी ध्यान रखें।

Bhagalpur Bakrid 2 22Scope News

पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होता है और सभी लोगों को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होता है और सभी लोगों को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए। नमाज देखने पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और मुस्लिम समुदाय की व्यवस्था की सराहना की तथा कहा कि पूरे माहौल में शांति और भाईचारे की भावना दिखाई दी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है उन्होंने कहा कि पर्व से पहले सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

जिला, अनुमंडल व थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई थी

उन्होंने बताया कि जिला, अनुमंडल और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई थीं। सभी संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों और ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे से ही अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं और अगले तीन दिनों तक निगरानी जारी रहेगी। प्रशासन को पूरा विश्वास है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सुबह 7:30 बजे अदा की गई बकरीद की नमाज

विकाश कुमार, दीपक कुमार और राजीव रंजन की रिपोर्ट

Highlights

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...